बेटा अपना करियर खुद चुनेगा : अर्जुन बिजलानी

मुंबई, 25 नवंबर (आईएएनएस)। वर्तमान में टेलीविजन धारावाहिक ‘परदेस में है मेरा दिल’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने बताया कि वह चाहते हैं कि उनका बेटा अपने करियर से जुड़े फैसले खुद करे।

‘मिले जब हम तुम’, ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ से मशहूर हुए अर्जुन वर्ष 2013 में नेहा स्वामी के साथ शादी के बंधन में बंधे। दोनों ने पिछले साल एक बेटे का स्वागत किया।

अर्जुन ने कहा, “मैं चाहता हूं कि अयान शानदार शख्स के रूप में बड़ा हो और वह अपने करियर से जुड़े फैसले खुद ले।”

उन्होंने कहा, “नेहा और मैं उसके बेहतरीन भविष्य की कामना करेंगे। लेकिन, हम चाहते हैं कि वह गलतियों से सीखें।”

टेलीविजन धारावाहिक स्टार प्लस के धारावाहिक ‘परदेस में है मेरा दिल’ में ²ष्टि धामी, लक्ष्य लालवानी और अदिति गुप्ता जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493