मप्र में सुबह धुंध का असर

भोपाल, 25 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में शुक्रवार की सुबह धुंध छाई रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में ठंड का असर बढ़ने के साथ देर रात व सुबह के समय धुंध रहने की संभावना जताई है।

राज्य में शुक्रवार की सुबह ठंड भरी रही, धुंध के छाए रहने से जनजीवन पर भी असर पड़ा, वहीं दिन चढ़ने के साथ खिली धूप ने ठंड से दी। मौसम विभाग के अनुसार, हवाओं का रुख उत्तर-पूर्वी होने के चलते ठंड का असर बढ़ रहा है। राज्य के जबलपुर, उज्जैन व होशंगाबाद संभाग के कई जिलों का तापमान सामान्य से कम हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में देर रात व सुबह के समय धुंध छाने की संभावना जताई है।

राज्य में हवाओं के बदलते रुख के साथ तापमान में भी बदलाव का दौर जारी है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 12.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 13.3 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 29 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 30.6 और जबलपुर का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493