फग्र्यूसन को मिली कीवी एकदिवसीय टीम में जगह

ऑकलैंड, 25 नवंबर (आईएएनएस)। ऑकलैंड के तेज गेंदबाज लोकी फग्र्यूसन को अगले महीने आस्ट्रेलिया के साथ होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में शामिल किया गया है।

फग्र्यूसन को घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन का ईनाम मिला है। इसके अलावा लेग स्पिनर टॉड एस्टल को भी इस टीम में जगह दी गई है। इश सोढ़ी को बाहर कर दिया गया है। सोढ़ी भारत के साथ साथ हुई सीरीज का हिस्सा थे।

सीम गेंदबाज कोलिन दे ग्रैंडहोम को भी टेस्ट मैचों में अच्छे प्रदर्शन के बाद एकदिवसीय मैचों में पदार्पण का मौका दिया गया है। वह हरफनमौला खिलाड़ी एंटन डेवकिक का स्थान लेंगे। चोट के कारण भारत के साथ हुई सीरीज से बाहर रहे कोलिन मुनरो की एक बार फिर टीम में वापसी हुई है।

रॉस टेलर और कोरी एंडरसन चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं हैं। साथ ही ल्यूक रोंची, डग ब्रेसवेल भी टीम में नही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493