शिमला, 26 नवंबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में इन दिनों दिन धूप भरे, लेकिन रातें सर्द हैं। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि अधिकांश पर्यटक स्थलों पर करीब एक सप्ताह तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां आईएएनएस को बताया, “इन दिनों पूरे राज्य में दिन में धूप खिली होती है, लेकिन कई स्थानों पर तापमान हिमांक बिंदु के आसपास दर्ज किया जा रहा है।”
लाहौल एवं स्पीति का मुख्यालय केलांग राज्य में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
किन्नौर जिले में स्थित कल्पा में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि मनाली में 5.6 डिग्री और धर्मशाला में 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राज्य की राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस और सोलन कस्बे में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शिमला में एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, एक दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा।
dharmpath.com dharmpath