मॉरीशस के प्रधानमंत्री से अनुपम खेर ने की मुलाकात

मुंबई, 26 नवंबर (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में मॉरीशस के प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ से मुलाकात की। उन्होंने इसे गौरवपूर्ण बताया।

मुंबई, 26 नवंबर (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में मॉरीशस के प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ से मुलाकात की। उन्होंने इसे गौरवपूर्ण बताया।

अनुपम ने जगन्नाथ के साथ ली गई तस्वीर को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, “भारत दौरे पर आए मॉरीशस के प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ से मिलना खुशी और सम्मान की बात रही।”

अभिनेता आगामी फिल्म ‘ट्वायलवेट : एक प्रेम कथा’ में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर के साथ नजर आएंगे।

हास्य से भरपूर व प्रेम कहानी पर आधारित श्री नारायण सिंह निर्देशित यह फिल्म दुनिया भर में दो जून, 2017 को रिलीज होगी। अक्षय पहली बार फिल्म ‘दम लगाके हईशा’ की अभिनेत्री भूमि के साथ काम कर रहे हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493