जेरूसलम के पास जंगल में भयावह आग

जेरूसलम पहाड़ियों में रहने वाली पूरे ‘नताफ’ समुदाय को शुक्रवार को एक बार फिर बाहर निकाला गया। गौरतलब है कि सोमवार से ही इलाके में आग लगी है। इजरायल के तीसरे सबसे बड़े शहर हेफा में स्थानीय निवासियों को घर लौटने को कहा गया है, इससे पहले ही 60,000 लोग घर लौट चुके हैं जो हेफा की आबादी का लगभग एक-चौथाई है।

इजरायल के अग्निशमन एवं बचाव सेवा के मुताबिक, जंगल के चार स्थानों पर फैली इस आग में हेफा के 600 से अधिक घर जलकर खाक हो गए। अमेरिका के दर्जनभर दमकलकर्मियों ने बचावकार्यो के लिए शुक्रवार को इजरायल का रुख किया। इसके साथ ही विदेशी दमकलर्मियों के 13 विमान घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। फिलीस्तीन के राष्ट्रीय प्रशासन ने इजरायल को मदद भेजी हैं। फिलीस्तीन ने दमकलकर्मियों के चार वाहन भेजे हैं।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को इजरायल के नेताओं द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब दिया। इजरायल के कुछ नेताओं का कहना है कि इजरायल में रहने वाले फिलीस्तीनी नागरिकों ने जानबूझकर यह आग लगाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493