बिहार में सड़क हादसों में 5 की मौत

पटना, 26 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के कटिहार और दरभंगा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई।

कटिहार जिले के कोढ़ा थाना के मुसापुर चौक के समीप पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से पटना की ओर जा रही एक कार और एक ट्रक में आमने-सामने हुई टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तीनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि कार में सवार तीन लोग सिलीगुड़ी से पटना की ओर जा रहे थे। घने कोहरे के कारण अचानक सामने से आ रहे ट्रक से कार की टक्कर हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।

उधर, दरभंगा के भालपट्टी सहायक थाना क्षेत्र में शनिवार को दो ट्रकों मेंआमने-सामने की टक्कर हुई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।

भालपट्टी सहायक थाना प्रभारी के.सी. भारती ने बतया कि जीवक्ष घाट पर कोहरे के करण दो ट्रकों की आमने-सामने हुई। टक्कर में दोनों ट्रक के चालकांे की मौत हो गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493