मुंबई, 26 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और करिश्मा कपूर अभिनीत फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ ने हाल ही में अपनी रिलीज के 20 साल पूरे कर लिए हैं। वहीं फिल्मकार धर्मेश दर्शन का कहना है कि उनकी फिल्म और उनका संगीत अपने समय से आगे था।

धर्मेश ज्यादातर रोमांटिक फिल्मों पर काम कर चुके हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें लगता है कि उनकी सभी फिल्में अपने समय से आगे की रही हैं, फिल्मकार ने आईएएनएस से कहा, “बहुत से लोगों को मेरी सभी फिल्में यहां तक कि ‘लुटेरे’ (1993) समय से आगे की लगती है। ‘धड़कन’, ‘राजा हिंदुस्तानी’ खूब लोकप्रिय हैं। मुझे लगता है कि फिल्में और उनका संगीत समय से आगे रहा है। उस समय आइटम म्यूजिक नहीं चलते थे। मैं खुश हूं कि मेरी फिल्में प्रासंगिक है।”
वर्ष 2006 में ‘आप की खातिर’ जैसी फिल्म का निर्देशन कर चुके फिल्मकार ने कहा, “मैंने ‘राजा हिंदुस्तानी’ के लिए सबसे लंबा किसिंग सीन शूट किया था और यह मैंने लोकप्रिय सिनेमा के ढांचे के भीतर ही किया।”
वापसी की योजना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मैं सर्वश्रेष्ठ देख रहा हूं। कई प्रस्ताव हैं और बस फिल्म बनाने का फैसला करना है।”
dharmpath.com dharmpath