कास्त्रो के सम्मान में बंगाल में वाम दलों के झंडे आधे झुकेंगे

कोलकाता, 26 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में वाम दलों ने शनिवार को क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो के सम्मान में अपने कार्यालयों में पार्टी के झंडे को तीन दिनों तक आधा झुकाकर रखने का फैसला किया। कास्त्रो का शुक्रवार रात 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्‍सवादी लेनिनवादी (लिबरेशन) सहित 18 वाम दल एस्प्लानाडे इलाके में स्थित लेनिन की प्रतिमा से लेकर मध्य कोलकाता के एंटाले में रामलीला मैदान तक एक रैली भी निकालेंगे।

कास्त्रो के निधन पर शोक जताते हुए माकपा के राज्य सचिव सूरज कांत मिश्रा ने कहा कि कास्त्रो क्रांति के माध्यम से सामाजिक बदलाव के लिए सभी संघर्षो को प्रेरित करते रहेंगे।

मिश्रा ने ट्वीट किया, “सतत योद्धा को सलाम।”

माकपा के राज्य सचिवालय के सदस्य तथा वाम मोर्चे के विधायक दल के नेता सुजान चक्रवर्ती ने कहा कि कास्त्रो के निधन से सतत संघर्ष के स्वर्णिम युग का अंत हो गया।

उन्होंने ट्वीट किया, “फिदेल मानव मुक्ति के लिए शाश्वत संघर्ष का प्रतिनिधित्व करते हैं। सतत संघर्ष के स्वर्णिम युग का अंत हो गया। क्रांतिकारी दिग्गज को सलाम।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493