फिदेल के सम्मान में 3 दिन तक झुका रहेगा माकपा का झंडा

लखनऊ, 26 नवंबर (आईएएनएस/आईपीएन)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो के निधन पर शोक व्यक्त किया है। माकपा ने फिदेल के सम्मान में तीन दिनों तक पार्टी का झंडा झुकाने का निर्णय लिया है।

माकपा के राज्य सचिव मंडल सदस्य दीनानाथ सिंह का कहना है कि फिदेल कास्त्रो न केवल क्यूबा बल्कि विश्व कम्युनिस्ट आंदोलन के महान नेताओं में से एक थे।

उन्होंने साम्राज्यवाद के खिलाफ और समाजवाद के पक्ष में आजीवन दृढ़तापूर्वक संघर्ष किया। सिंह ने कहा कि फिदेल ने अनेक तरह की चुनौतियों का सफलतापूर्वक मुकाबला किया। उनके निधन से क्यूबा की जनता और साथ ही विश्व कम्युनिस्ट आंदोलन ने एक महान नेता को खो दिया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493