नोटबंदी ने देश को परेशानी में डाल दिया : अखिलेश

लखनऊ/रामपुर, 26 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले से देश काफी पीछे चला जाएगा। नोटबंदी ने पूरे देश को परेशानी में डाल दिया है।

मुरादाबाद से रामपुर तक समाजवादी विकास रथ यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने यह बात कही।

उन्होंने रामपुर में नोटबंदी पर कहा कि प्रधानमंत्री के इस फैसले से देश बहुत पीछे चला जाएगा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी ने देश को परेशानी में डाल दिया है।

उन्होंने कहा, “भले ही प्रधानमंत्री ने 50 दिन मांगे हैं, लेकिन यह समस्या छह महीने तक दूर नहीं होगी। जनता इसका बदला जरूर लेगी। अभी ऐसी कोई संभावना नहीं है कि उप्र में चुनाव जल्द हों।”

इससे पहले आजम खां ने कहा था कि तीन तलाक का फैसला शरीयत करेगा। देश का संविधान नहीं। आजम के भाषण में निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओवैसी रहे। उन्होंने मुस्लिमों की दुखती रग पर हाथ रखा।

अखिलेश यादव ने रामपुर में महात्मा गांधी स्टेडियम के मंच से बटन दबाकर दो सौ करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। ढाई घंटे तक रामपुर की सड़कों पर मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493