लॉस एंजेलिस, 27 नवंबर (आईएएनएस)। हाल ही में अभिनेता लीव श्रीबर से अलग हो चुकीं हॉलीवुड अभिनेत्री नाओमी वाट्स को बदलाव से डर लगता है।
दोनों कलाकारों के दो बेटे -अलेक्जेंडर (9) और सैमुअल (7)- हैं, और दोनों 11 वर्ष साथ रह चुके हैं।
वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, समाचार पत्र ‘डेली टेलीग्राफ (ऑस्ट्रेलिया)’ से नाओमी वाट्स ने कहा, “मुझे लगता है कि मैं अपने जीवन में अच्छे मुकाम पर हूं और मैं अपने बच्चों के स्वास्थ्य व खुशी और सब कुछ ठीक होने को सुनिश्चित करना चाहती हूं। यह उम्मीदें मेरे और हम सबके लिए हैं।”
अभिनेत्री (48) ने कहा, “मुझे लगता है कि चाहे आप मशहूर हों या नहीं, बदलाव सबके लिए डरावना होता है।”
अभिनेत्री का मानना है कि बदलाव हर किसी के लिए नया होता है और उसे देखकर आश्चर्य भी होता है।
श्रीबर (49) ने अभी तक अलगाव के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है।
dharmpath.com dharmpath