ट्रांसपोर्टर्स के लिए नकदी निकालने की सीमा बढ़ाई जाए : एसोचैम

नई दिल्ली, 27 नवंबर (आईएएनएस)। उद्योग संगठन एसोचैम ने नोटबंदी के फैसले के बीच सरकार से लॉजिस्टिक्स और परिवहन मालिकों के लिए नकद निकासी की सीमा बढ़ाने का आग्रह किया है।

एसोचैम का कहना है कि इन्हें अपने खर्चे पूरे करने के लिए नकदी की जरूरत होती है।

एसोचैम की ओर से जारी बयान के मुताबिक, “उद्योग मंडल काले धन के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कदम का समर्थन करता है। एसोचैम ने सरकार से लॉजिस्टिक्स और परिवहन मालिकों के लिए नकदी निकालने की राशि बढ़ाने सहित कई अन्य राहत संबंधी कदम उठाने का भी आग्रह किया है।”

बयान के मुताबिक, “एसोचैम के परिवहन और लॉजिस्टिक्स पर ताजा शोध के अनुरूप ट्रक मार्गो पर ट्रकों के आवागमन का खर्च लगभग 10 फीसदी है।”

चालकों और चालक दल के सदस्यों का पूरा खर्चा नकदी से ही पूरा होता है। नोटबंदी के चलते परिवहन मालिकों को इनके संचालन में परेशानी आ रही है। पारंपरिक रूप से इस पूंजी की नकदी में ही जरूरत होती है। नोटबंदी का यह फैसला परिवहन कारोबार के लिए परेशानी खड़ा करने वाला है।

उद्योग मंडल ने सरकार से प्रति सप्ताह 50,000 रुपये की नकदी बैंक खातों से निकालने के कदम की समीक्षा करने और इसे बढ़ाकर चार से पांच लाख करने का आग्रह किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493