क्या भाजपा सांसद ढाई लाख रुपये में कर रहे बेटी की शादी : केजरीवाल

नई दिल्ली, 28 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद महेश शर्मा पर हमला बोलते हुए सवाल किया कि नोटबंदी के बाद क्या वह अपनी बेटी की शादी केवल ढाई लाख रुपये में करने जा रहे हैं?

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने पूछा, “भाजपा सांसद महेश शर्मा की बेटी की शादी है। क्या वह सारी पेमेंट चेक से कर रहे हैं? क्या ढाई लाख रुपये में शादी कर रहे हैं? उनके नोट कैसे बदले गए?”

आप केंद्र सरकार द्वारा 500 और 1,000 रुपये के नोट बंद किए जाने का विरोध कर रही है।

विपक्ष ने नोटबंदी के खिलाफ सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493