मप्र में कांग्रेस का जनाक्रोश मार्च आज

भोपाल, 28 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले से आम आदमी को हो रही परेशानियों को लेकर कांग्रेस के देशव्यापी आह्वान पर मध्य प्रदेश में भी सोमवार को जन आक्रोश पैदल मार्च निकाला जा रहा है। राजधानी भोपाल सहित जिला मुख्यालयों पर यह मार्च निकलेगा।

कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, राजधानी भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव के नेतृत्व में मार्च निकलेगा। यह मार्च दोपहर 1.30 बजे के बाद पीर गेट से शुरू होकर इब्राहिमपुरा, सुल्तानिया रोड और बुधवारा होते हुए लिली टाकीज (जहांगीराबाद) पर समाप्त होगा।

कांग्रेस पूरे राज्य में जिला मुख्यालयों पर जन आक्रोश पैदल मार्च निकालकर केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई नोटबंदी से हो रही परेशानी को लेकर विरोध दर्ज कराएगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493