इंदौर के चिड़ियाघर से भागी बाघिन पकड़ी गई

इंदौर, 28 नवंबर (आईएएनएस)। इंदौर के कमला नेहरू प्राणी उद्यान में रविवार शाम पिंजरे से भागी बाघिन को लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद रात को पकड़कर वापस पिंजरे में बंद कर दिया गया।

जमना नाम की बाघिन रविवार शाम लगभग छह बजे पिंजरे से बाहर निकल आई थी, जिससे सैलानियों में अफरा-तफरी मच गई। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण बड़ी संख्या में सैलानी चिड़ियाघर में मौजूद थे। कई सैलानियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया और बाद में उन्हें चिड़ियाघर से बाहर निकाला गया।

चिड़ियाघर के प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि बाघिन को बगैर बेहोश किए ही पिंजरे के अंदर पहुंचा दिया गया। बाघिन ने किसी पर हमला नहीं किया। इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493