नाभा जेल कांड : आतंकवादी मिंटू दिल्ली से गिरफ्तार (लीड-2)

नई दिल्ली/चंडीगढ़, 28 नवंबर (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस और दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने पंजाब की नाभा जेल से रविवार को फरार हुए खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) के सरगना हरमिंदर सिंह मिंटू को एक संयुक्त अभियान के तहत सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।

नई दिल्ली/चंडीगढ़, 28 नवंबर (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस और दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने पंजाब की नाभा जेल से रविवार को फरार हुए खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) के सरगना हरमिंदर सिंह मिंटू को एक संयुक्त अभियान के तहत सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।

विशेष प्रकोष्ठ के शीर्ष अधिकारियों के मुताबिक, मिंटू को दिल्ली में एक रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।

विशेष प्रकोष्ठ के एक शीर्ष अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, “उसने सुभाष नगर में अपने एक रिश्तेदार से संपर्क किया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके फोन कॉल से उसे गिरफ्तार करने में मदद मिली।”

यह गिरफ्तारी रविवार को पंजाब की अतिसुरक्षित नाभा जेल से दो आतंकवादियों और चार गैंगस्टर्स के फरार होने के 24 घंटे के भीतर हुई है। हथियार बंद लोगों ने जेल पर हमला कर कैदियों को फरार होने में मदद की थी।

इसी बीच, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस मामले में पंजाब सरकार से एक रिपोर्ट मांगी गई है और उन्हें केंद्र की सहायता का आश्वासन दिया गया है।

राजनाथ ने दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, “गृह मंत्रालय वह सब कर रहा है, जो भी करने की जरूरत है।”

उन्होंने कहा, “यह (जेल तोड़ने की घटना) राज्य का मामला है और गृह मंत्रालय इस मामले में पहले ही राज्यों को परामर्श भेज चुका है। राज्य (पंजाब) सरकार इस मामले को देख रही है और गृह मंत्रालय हर संभव सहायता दे रहा है।”

उन्होंने कहा, “इस मामले में पहले ही राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी गई है।”

मिंटू को दिल्ली की एक स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा और उसके बाद ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब पुलिस को सौंप दिया जाएगा।

नाभा जेल तोड़ने में कथित तौर पर मदद करने वाले बंदूकधारियों में से एक परमिंदर सिंह उर्फ पम्मा सिंह को रविवार शाम को उत्तर प्रदेश के शामली जिले से गिरफ्तार कर लिया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493