बंगाल में नोटबंदी के खिलाफ हड़ताल का असर नहीं

कोलकाता, 28 नवंबर (आईएएनएस)। नोटबंदी के खिलाफ 18 वाम व अन्य पार्टियों की ओर से सोमवार को आहूत 12 घंटे की हड़ताल का पश्चिम बंगाल में बहुत असर देखने को नहीं मिला।

राज्य में ट्रेनों व विमानों का परिचालन सामान्य रहा। स्कूल व कॉलेज भी खुले रहे, हालांकि यहां उपस्थिति बहुत कम रही। हालांकि राज्य में व्यावसायिक प्रतिष्ठान व अन्य दफ्तरों में कामकाज सामान्य रूप से हुआ।

स्कूल और कॉलेज खुले हैं, हालांकि छात्रों की उपस्थिति सामान्य से कम है जबकि राज्य भर में कार्यालयों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सामान्य रूप से कार्य चल रहा है।

कोलकाता में मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। ऑटो रिक्शा और टैक्सियां सड़कों पर हैं। केवल कुछ निजी बसें नहीं चल रही हैं।

केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले से लोगों को हो रही समस्याओं के खिलाफ बुलाई गई राज्यव्यापी हड़ताल के बावजूद उत्तरी 24 परगना जिले में बैरकपुर औद्योगिक क्षेत्र की जूट मिलों और अन्य औद्योगिक इकाई में श्रमिकों की भारी उपस्थिति दर्ज की गई।

हालांकि हड़ताल समर्थकों ने जेसोर रोड को जाम कर दिया था, लेकिन पुलिस ने कुछ समय बाद उन्हें हटा दिया।

वाम दलों ने जादवपुर में एक जुलूस भी निकाला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493