राष्ट्रपति ने मॉरिटानिया के राष्ट्रीय दिवस पर दी बधाई

नई दिल्ली, 28 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मॉरिटानिया इस्लामिक गणराज्य की सरकार और वहां के लोगों को उनके राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मॉरिटानिया इस्लामिक गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम मोहम्मद औल्द अब्देल अजीज को भेजे अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “मुझे भारत सरकार, यहां के लोगों और अपनी ओर से मॉरिटानिया इस्लामिक गणराज्य की सरकार और वहां के लोगों को उनके राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है।”

राष्ट्रपति ने कहा, “मुझे विश्वास है कि आगामी वर्षो में दोनों देशों के नागरिकों के आपसी लाभ के लिए हमारे करीबी संबंध और सुदृढ़ होंगे।”

प्रणब मुखर्जी ने कहा, “इस अवसर पर मैं आपके स्वास्थ्य और कल्याण तथा मॉरिटानिया के मैत्रीपूर्ण लोगों की प्रगति और समृद्धि की कामना करता हूं।

मॉरिटानिया पश्चिम उत्तरी अफ्रीका के मगरेब क्षेत्र में स्थित एक देश है, जो हर साल 28 नवंबर को राष्ट्रीय दिवस मनाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493