नई दिल्ली, 29 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि मौसम का सामान्य तापमान है।
नई दिल्ली, 29 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि मौसम का सामान्य तापमान है।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी के मुताबिक, “सुबह हल्की धुंध छाई थी, लेकिन मुख्य रूप से आसमान साफ था। पूरे सप्ताह आसमान साफ रहने का अनुमान है।”
मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 79 प्रतिशत दर्ज किया गया।
दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से चार डिग्री अधिक 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री अधिक 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath