पटना, 29 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह से ही धुंध छाई हुई है। इस बीच तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
मौसम विभाग ने सुबह कोहरे का अनुमान जताया था हालांकि जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा कोहर छंटेगा।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राजधानी पटना में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 17़1 डिग्री सेल्सियस, गया का 13.4 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
पटना का सोमवार को अधिकतम तापामन 29.9 डिग्री सेल्सियस, गया का 26़1 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath