उन्होंने प्योंगयांग स्थित क्यूबाई दूतावास का दौरा किया।
सरकारी समाचार एजेंसी ‘केसीएनए’ ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। किम ने वहां एक माला भेजी और कास्त्रो को मौन श्रद्धांजली दी। उन्होंने शोक पुस्तिका में लिखा, “हालांकि, दिग्गज नेता का निधन हो गया है, लेकिन उनका नाम और उनके कामों को हम सब हमेशा याद रखेंगे।”
किम ने उत्तर कोरिया में कार्यरत क्यूबाई राजदूत जीसस डे लॉस एंजेलिस ऐस सोटोलोंगो और अन्य अधिकारियों को भी अपनी संवेदनाएं भेजी ।
किम ने रविवार को फिदेल कास्त्रो के निधन पर उनके भाई व क्यूबा के राष्ट्रपति राउल कास्त्रो को एक शोक संदेश भेजा था।
फिदेल कास्त्रो का 90 वर्ष की आयु में शुक्रवार देर रात निधन हो गया था।
dharmpath.com dharmpath