पंजाब-हरियाणा में घना कोहरा छाया

चंडीगढ़, 30 नवंबर (आईएएनएस)। हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण जनजीवन प्रभावित हुआ।

चंडीगढ़, 30 नवंबर (आईएएनएस)। हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण जनजीवन प्रभावित हुआ।

कोहरे के कारण सड़क और रेल सेवाएं भी प्रभावित हुईं।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह सोनीपत शहर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-1) पर गाड़ियों की टक्कर में दो व्यक्ति घायल हो गए।

हरियाणा की अंबाला और कुंडली सीमा और दिल्ली के कई इलाकों में घना कोहरा छाए होने की खबर मिली है।

कोहरे के कारण कुछ रेलगाड़ियां भी देरी से चल रही हैं।

पंजाब के कुछ हिस्सों में भी कोहरा छाया रहा।

हरियाणा और पंजाब के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक धुंध भरा मौसम रहने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493