डीएमके प्रमुख करुणानिधि अस्पताल में भर्ती

चेन्नई, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) अध्यक्ष एम.करुणानिधि को गुरुवार सुबह डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, करुणानिधि (92) को डिहाइड्रेशन और खाने में दिक्कत की वजह से कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बयान के मुताबिक, “उनकी हालत स्थिर है और चिकित्सकों का एक दल उनका इलाज कर रहा है। वह अगले कुछ दिनों तक अस्पताल में ही रहेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493