बायर्न में रोनाल्डो को चाहता हूं : आलोंसो

म्यूनिख, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। जर्मनी के फुटबाल क्लब बायर्न म्यूनिख मिडफील्डर शाबी आलोंसो का कहना है कि वह अपने क्लब में स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को देखना पसंद करेंगे।

पुर्तगाल के रोनाल्डो अब पूर्ण रूप से एक बेहतरीन खिलाड़ी बन गए हैं।

वर्तमान में रोनाल्डो अपने करियर के चरम पर हैं। उन्होंने अपने पिछले दो मुकाबलों में पांच गोल दागे हैं और रियल मेड्रिड को ला लीगा में छह अंकों की बढ़त भी दिलाई है।

रियल में आलोंसो ने रोनाल्डो के साथ पांच साल बिताए। इस दौरान दोनों ने साथ में ला लीगा, चैम्पियंस लीग, स्पेनिश सुपरकप और कोपा डेल रे खिताब जीता।

आलोंसो ने 2014 में रियल से अलग होकर बायर्न में कदम रखा था।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि रोनाल्डो काफी अच्छा खेल रहे हैं। वह 50 गोल की तरफ बढ़ रहे हैं। मेरी आशा है कि उनके जैसा एक खिलाड़ी बायर्न में भी हो। रोनाल्डो के गोल के नंबर शानदार हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493