चंडीगढ़, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। हरियाणा और पंजाब दोनों राज्यों में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसका यातायात पर भी असर पड़ा।
चंडीगढ़, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। हरियाणा और पंजाब दोनों राज्यों में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसका यातायात पर भी असर पड़ा।
विभिन्न स्थानों से मिली खबरों के अनुसार, विभिन्न स्थानों पर दृश्यता घटकर 50-200 मीटर रह गई।
हरियाणा के हिसार और उसके आसपास के इलाकों में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता घटकर 50 से 100 मीटर रह गई।
कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-1) पर यातायात भी प्रभावित हुआ।
हरियाणा में गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर, हिसार, भिवानी, सोनीपत, पानीपत, करनाल और रोहतक जिलों समेत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कई इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा।
एनएच-1 पर अंबाला और कुंडली सीमा के बीच कई इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की खबरें मिली हैं।
कोहरे के कारण कई रेलगाड़ियां भी देरी से चल रही हैं।
पंजाब में अमृतसर, लुधियाना और जालंधर जिलों में कोहरा छाया रहा।
हरियाणा और पंजाब में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक कोहरा छाया रहेगा।
dharmpath.com dharmpath