बिहार में आसमान साफ

पटना, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को आसमान साफ है तथा सुबह से ही धूप निकली हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने तथा न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के एक वैज्ञानिक के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदलेगा। इस दौरान तापमान में भी उतार-चढ़ाव होता रहेगा।

केन्द्र के अनुसार, पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री, भागलपुर का 17.1 डिग्री तथा गया का 14.7 डिग्री दर्ज किया गया। पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री, भागलपुर का 30.2 डिग्री और गया का 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493