चीन में बस दुर्घटना के मृतकों की संख्या बढ़कर 18 हुई (लीड-1)

सरकार के सूचना कार्यालय के प्रमुख वांग दाओकियान ने कहा कि मियाओलिंग टाउनशिंप के एझू शहर में यात्रियों को लेकर जा रही बस झील में गिर गई। बस में 20 यात्री सवार थे।

बचावकर्मियों ने दो लोगों को बचा लिया है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि, इनकी जान को कोई जोखिम नहीं है।

पुलिस ने बस के चालक को हिरासत में ले लिया है। इस दुर्घटना में बचने वाले दो लोगों में से एक बस चालक भी है।

शहर के कार्य सुरक्षा और पर्यवेक्षण अधिकारी मा यीचुन के मुताबिक, घने कोहरे की वजह से यह दुर्घटना हुई है। इस दौरान दृश्यता 100 मीटर से भी कम थी। घटना की जांच जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493