अगला शतंरज विश्व कप एशिया में : फिडे अध्यक्ष

मास्को, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। अगली विश्व शतरंज चैम्पियनशिप एशिया में आयोजित की जाएगी।

विश्व शतरंज महासंघ (फिडे) के अध्यक्ष किरसान इयुमझीनोव ने इसकी घोषणा की है।

समाचार एजेंसी तास ने इयुमझीनोव के हवाले से लिखा है, “इसके दो दावेदार थे, लेकिन मैं उनके नाम आपको नहीं बता सकता। अगले मेजबान के नाम की घोषणा फिडे की परिषद में होगी। 2018 में मैचों का आयोजन कराने वाली आयोजन समिति इस समय न्यूयार्क में है।”

नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने इस बार रूस के सर्जिये कारजाकिन को मात देकर विश्व शतंरज चैम्पियनशिप का खिताब बचाए रखा है।

12 मैचों के बाद दोनों के बीच मुकाबला 6-6 से बराबरी पर छूट गया था, जिसके बाद विजेता का फैसला टाई ब्रेक से निकला और कार्लसन ने 3-1 से जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने पास रखा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493