योग गुरु बाबा रामदेव पटना पहुंचे, लालू से मिले

पटना, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। योग गुरु बाबा रामदेव शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के पटना स्थित आवास पहुंचे और उनसे मुलाकात कर हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने लालू प्रसाद को योगाभ्यास भी कराया।

इस दौरान बाबा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि लालू से नोटबंदी पर नहीं, बल्कि रोगबंदी पर चर्चा हुई।

योग गुरु ने कहा, “लालू देश की राजनीतिक धरोहर हैं और उनका स्वस्थ रहना देश की राजनीति के लिए जरूरी है।”

रामदेव ने लालू प्रसाद से किसी भी रिश्तेदारी की बात से इनकार करते हुए कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। यह सब मीडिया द्वारा फैलाया गया गॉसिप है।

कुछ दिन पूर्व लालू के पुत्र व मंत्री तेज प्रताप यादव और बाबा रामदेव की भतीजी के विवाह की खबर मीडिया में आई थी।

रामदेव ने कहा, “मेरा पटना आने का मकसद राजनीतिक नहीं है। मैं पतंजलि के कार्यक्रम के सिलसिले में यहां आया। इसके बाद सुना कि लालू प्रसयाद की तबियत खराब है तो उनसे मिलने चला आया।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493