मान 9 दिसंबर तक लोकसभा में उपस्थित नहीं होंगे : लोकसभा अध्यक्ष

नई दिल्ली, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शुक्रवार को सदन को बताया कि आम आदमी पार्टी (आप) के सदस्य भगवंत मान सदन की कार्यवाही में नौ दिसंबर तक भाग नहीं लेंगे।

महाजन ने मान की सजा बढ़ा दी है।

लोकसभा की नौ सदस्यीय समिति संसद परिसर का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी सुरक्षा को खतरे में डालने को लेकर जांच कर रही है।

महाजन ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता द्वारा संसद की सुरक्षा के कथित उल्लंघन को लेकर 25 जुलाई को समिति गठित की थी। आप नेता ने 21 जुलाई को अपने आवास से संसद भवन जाने के दौरान वीडियो बनाई थी और इसे अपने फेसबुक खाते पर पोस्ट किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493