चिरंजीवी संग नृत्य का सपना पूरा हुआ : राज लक्ष्मी

चेन्नई, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री राज लक्ष्मी की मेगास्टार चिंरजीवी संग नृत्य करने की इच्छा आखिरकार आगामी तेलुगू फिल्म ‘कैदी न 150’ के साथ पूरी हो गई। उन्होंने कहा कि यह सपना सच होने जैसा है।

ट्विटर पर चिरंजीवी के साथ नृत्य के अनुभव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें यह मौका मिलेगा।

लक्ष्मी ने लिखा, “सपना पूरा हुआ। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे दिग्गज अभिनेता के साथ नृत्य करने का मौका मिलेगा, लेकिन सपना पूरा हुआ। इस पर विश्वास करने के लिए आपको यह देखना होगा।”

फिल्म में लक्ष्मी चिरंजीवी के साथ नृत्य करते हुए नजर आएंगी।

यह फिल्म वी.वी. विनायक द्वारा निर्देशित तमिल फिल्म ‘थानी ओरुवन’ का रीमेक है।

राम चरण द्वारा निर्मित फिल्म में काजल अग्रवाल और तरुण अरोड़ा जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493