किडमैन ने ‘टू डाइ फॉर’ की भूमिका की भीख मांगी थी

लॉस एंजिलिस, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता अभिनेत्री निकोल किडमैन ने अपनी 1995 की फिल्म ‘टू डाइ फॉर’ में भूमिका की भीख मांगी थी।

किडमैन और उसके ‘टू डाइ फॉर’ के सह अभिनेता कैसे एफलेक ने वेराइटी डॉट कॉम पर ‘अभिनेताओं के बारे में अभिनेता’ सत्र में 1995 की निर्देशक गस वैन संत थ्रिलर फिल्म को याद करते हुए फिल्म से जुड़ी कई बातें साझा की।

अपने करियर के उस मोड़ पर किडमैन मुख्य अपने प्रेमी टॉम क्रूज के साथ ही फिल्में करती थीं। इनमें ‘डेज ऑफ थंडर’ और ‘फॉर एंड अवे’ शामिल है।

किडमैन ने ‘टू डाइ फॉर’ के बारे में कहा, “कोई नहीं सोच सकता था कि मैं यह करूंगी। यहां तक कि स्टूडियो भी मुझे लेना नहीं चाहता था। मैने गस को फोन किया और कहा कि प्लीज मुझे मौका दे दो। मैं तुमसे भीख मांगती हूं।”

इस फिल्म के बाद किडमैन हॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में शामिल हो गईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493