दिल्ली में सुबह मौसम साफ

नई दिल्ली, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह आसमान साफ है। न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज दिनभर आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, “राजधानी के कुछ हिस्सों में सुबह हल्का कोहरा रहने की संभावना है।”

वातावरण में सुबह दृश्यता 2,000 मीटर रही।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 80 फीसदी दर्ज की गई।

रविवार को अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493