बिहार : सड़क हादसों में 3 की मौत, 3 घायल

पटना, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार के वैशाली और समस्तीपुर जिले की अलग-अलग जगहों पर सोमवार सुबह हुई अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के एक ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

गोरौल के थाना प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन युवक सोनपुर मेला देखकर मुजफ्फरपुर लौट रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-77 पर इस्लामपुर के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस घटना में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान मुजफ्फरपुर निवासी रविन्द्र कुमार और इंदल कुमार के रूप में हुई है। दुर्घटना में अन्य एक युवक बुरी तरह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है।

उधर, समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना के दुर्गाचौक पर एक कार के गड्ढ़े में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493