प्रणब मुखर्जी करेंगे गीता महोत्सव का उद्घाटन

नई दिल्ली, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मंगलवार को गीता महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। उनके कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

हिंदू महाकाव्य की उत्पत्ति के उपलक्ष्य में हर साल कुरुक्षेत्र में गीता महोत्सव या भगवद्गीता जयंती समारोह मनाया जाता है।

एक सप्ताह तक चलने वाले इस समारोह में शिल्प मेला, पुस्तक पाठ, प्रख्यात विद्वानों द्वारा चर्चा सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493