महिला गोल्फ : गोल्फर अदिती को मिली एलपीजीए टूर की आंशिक

दायटोना बीच (फ्लोरिडा), 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय महिला गोल्फ खिलाड़ी अदिती अशोक ने महिला पेशेवर गोल्फ संघ (एलपीटीए) टूर 2017 की आंशिक सदस्यता हासिल कर ली है।

अदिती ने इसके लिए खेले गए क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में 24वां स्थान हासिल किया है।

इस टूर्नामेंट में शीर्ष-20 खिलाड़ियों को एलपीजीए 2017 की पूर्ण सदस्यता दी गई। वहीं अस्थायी सदस्यता 21 से 45वें स्थान वाले खिलाड़ियों को दी जाती है।

इसके बाद अदिती इस सदस्यता को पाने वाली दूसरी भारतीय महिला बन गई हैं। उनसे पहले सिमी मेहरा ने यह सदस्यता हासिल की थी।

अदिती ने पहले दौर में वन ओवर 73 का स्कोर किया और दूसरे दौर में टू अंडर 70 का स्कोर किया। अगले दो दौर में वन अंडर 71 का स्कोर किया। उन्होंने अंतिम दौर की शुरुआत 27वें स्थान से की थी।

अदिती ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा है, “यह काफी लंबा सप्ताह रहा। एलपीजीए के लिए क्वालीफाई करना अच्छा रहा। टैरी मैक्नामारा के साथ अनुभवा शानदार था।”

अमेरिका की जे मैरी ग्रीन ने एलपीजीए क्वालीफाइंग टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। उनका कुल स्कोर 13 अंडर 347 रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493