राहुल गांधी ने अंबेडकर को श्रद्धाजंलि दी

नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को भीम राव अंबेडकर की 61वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दिन को ‘निर्वाण दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है।

राहुल ने ट्वीट किया, “इंसान नश्वर है। विचार हमेशा जीवित रहते हैं। विचारों को प्रसार की जरूरत होती है जैसे पौधे को पानी की अन्यथा दोनों ही मुरझा जाएंगे।”

भारतीय संविधान के रचयिता बाबासाहेब अंबेडकर 6 दिसंबर 1956 को इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। वह मध्य प्रदेश के महू जिले में 14 अप्रैल 1891 को पैदा हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493