बर्लिन, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। बायर्न म्यूनिख के कोच कार्लो एंसेलोटी ने कहा कि एटलेटिको मेड्रिड यूरोप की बेहतरीन टीमों में से एक है।
कार्लो ने इसके साथ इस बात पर भी जोर दिया है कि किसी भी परिस्थिति में स्पेनिश फुटबाल क्लब एटलेटिको के खिलाफ मुकाबला महत्वपूर्ण है।
चैम्पियंस लीग के अंतिम ग्रुप मैच में मंगलवार को बायर्न का मुकाबला एटलेटिको से होगा। सोमवार को मैच पहले एक संवाददाता सम्मेलन में एंसेलोटी ने कहा कि वह शानदार शुरुआत के लिए अपने खिलाड़ियों में आवर्तन की प्रक्रिया को लागू करेंगे।
चैम्पियंस लीग के नॉकआउट दौर में पहले ही जगह बना चुका एटलेटिको क्लब बायर्न म्यूनिख से आगे है।
एंसेलोटी ने कहा कि उनकी टीम का लक्ष्य इस मुकाबले को जीतना है। कोच ने इसके साथ ही क्लब में चिली के स्टार खिलाड़ी आर्तुरो विडाल की वापसी की संभावनाएं भी जताई हैं।
dharmpath.com dharmpath