माकपा ने जयललिता को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने मंगलवार को तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया और उन्हें एक जनप्रिय नेता बताया।

माकपा ने एक बयान जारी कर कहा, “जयललिता ने काफी कम उम्र में फिल्म से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। बाद में वह अन्नाद्रमुक में शामिल हो गईं और जल्द उसके उच्च पद पर पहुंच गईं।”

माकपा ने कहा, “तमिलनाडु की लोकप्रिय नेता जयललिता ने मुख्यमंत्री के रूप में करीब 15 वर्षो तक अपनी सेवाएं दीं।”

बयान में कहा गया है, “आम लोगों को तुरंत राहत पहुंचाने के लिए उनके नेतृत्व में कई लोकप्रिय जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की गईं थीं, जिसने तमिलनाडु की राजनीति पर गहरी छाप छोड़ीं।”

माकपा ने आगे कहा, “हम अन्नाद्रमुक के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्रति हमारी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493