‘पी.ओ.डब्ल्यू..’ में रसिका दुग्गल का प्रवेश

मुंबई, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री रसिका दुग्गल टेलीविजन चैनल ‘स्टार प्लस’ पर प्रसारित होने वाले निखिल आडवाणी के धाराविहक ‘पी.ओ.डब्ल्यू : बंदी युद्ध के’ के कलाकारों के साथ शामिल हो गई हैं।

रसिका को उनके लोकप्रिय खेल ‘द वेजीना मोनोलॉग’ के लिए जाना जाता है।

अपने एक बयान में रसिका ने कहा, “इस धारावाहिक में मैं शोभा का किरदार निभा रही हूं। इस धारावाहिक के एक किरदार के साथ मेरा संपर्क दर्शाया जाएगा। इस संपर्क को सुलझाना होगा और इससे कहानी और भी बेहतर होगी।”

आडवाणी के साथ काम करने के अनुभव के बारे में रसिका ने कहा, “वह एक अच्छे निर्देशक हैं, जिनके साथ काम करना सहज होता है। उन्हें एक कलाकार की हर जरूरत का पता होता है। मैंने उनके साथ शूटिंग का काफी आनंद लिया।”

इस धारावाहिक में अमृता पुरी, सांध्या मृदुल, पूरब कोहली और सत्यादीप मिश्रा जैसे कलाकार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493