रजनीकांत, धनुष ने जयललिता के निधन पर शोक जताया

चेन्नई, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। तमिल सुपरस्टार रजनीकांत, विजय और धनुष सहित तमिल फिल्म जगत के कई कलाकारों ने तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता को श्रद्धांजलि दी।

जयललिता का सोमवार रात निधन हो गया।

विजय तमिल सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए सबसे पहले राजाजी हॉल पहुंचने वाले तमिल फिल्म जगत के कलाकारों में शामिल थे। राजाजी हॉल में तिरंगे में लिपटा जयललिता का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था।

रजनीकांत ने अपनी पत्नी और बेटियों के साथ पहुंचकर जयललिता को श्रद्धांजलि दी।

उनके अलावा धनुष, शिवकार्तिकेयन, सत्यराज, कार्थी और विजय सेतुपति भी जयललिता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार शाम को किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493