दिलीप कुमार अस्पताल में भर्ती

मुंबई, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। ट्रेजेडी किंग के नाम से मशहूर अभिनेता अभिनेता दिलीप कुमार को एक पैर में सूजन आने के कारण बुधवार सुबह मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुंबई, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। ट्रेजेडी किंग के नाम से मशहूर अभिनेता अभिनेता दिलीप कुमार को एक पैर में सूजन आने के कारण बुधवार सुबह मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सायरा बानो के प्रबंधक मुर्शीद ने आईएएनएस को बताया, “उन्हें आज (बुधवार) सुबह अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उनके दांए पैर में सूजन आ गई है।”

दिलीप कुमार को चिकिस्तकों की निगरानी में रखा गया है।

दिलीप कुमार जिनका असली नाम मोहम्मद युसुफ खान है, अंतिम बार 1998 में फिल्म ‘किला’ में नजर आए थे।

उन्हें 1994 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार और 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493