लॉस एंजेलिस, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। लोकप्रिय टीवी होस्ट जे. जिमी किमेल का कहना है कि उनकी पत्नी मौली मैकनियर्ने उनके दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं।
लॉस एंजेलिस, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। लोकप्रिय टीवी होस्ट जे. जिमी किमेल का कहना है कि उनकी पत्नी मौली मैकनियर्ने उनके दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं।
वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, 49 वर्षीय टॉक शो होस्ट ने सोमवार रात अपने कार्यक्रम में मौली मैकनियर्ने के गर्भवती होने की सूचना दी। उन्होंने साथ ही यह खुलासा भी किया कि वह फरवरी में अकेडमी (ऑस्कर) अवार्ड्स की मेजबानी करेंगे।
कार्यक्रम ‘जिमी किमेल लाइव’ में उन्होंने कहा, “मेरी पत्नी अपने शरीर के अंदर एक बच्चे की मेजबानी कर रही हैं। वह आ रहा है।”
उन्होंने आगे कहा कि उनके जीवन में कई अच्छी चीजें हो रही हैं, जिसके लिए उन्हें बधाई दी जाए।
जिमी की इससे पहले मौली से दो वर्षीय बेटी जेन और उनकी पहली पत्नी गिना मैडी से दो अन्य बच्चे केविन और कैथरीन हैं। जिमी ने कहा कि वह अजन्मे बच्चे का लिंग पता नहीं करेंगे, इसलिए वे आने वाले बच्चे के लिए ऐसे नाम सोच रहे हैं जो बेटे या बेटी किसी का भी रखा जा सके।
dharmpath.com dharmpath