उप्र में कोहरे व ठंड से जनजीवन प्रभावित

लखनऊ , 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में शुक्रवार सुबह से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरे की वजह से पूरे प्रदेश में रेल एवं सड़क यातायात पर असर पड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटो के दौरान तापमान में और गिरावट आयेगी और कोहरा बढ़ेगा।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के मुताबिक, उत्तर पश्चिम की ओर से ठंडी हवाएं चल रही हैं। ठंड हवाओं की वजह से दिन में गलन और बढ़ गयी है तथा तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। दिन में बर्फीली हवाएं चलेंगी तथा अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री, कानपुर का 10 डिग्री, आगरा का 12 डिग्री, इलाहाबाद का 11 डिग्री और झांसी का 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इधर, कोहरे की वजह से रेल यातायात पर भी असर पड़ा है। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, लखनऊ से दिल्ली जाने वाली कई रेलगाड़ियां अपने नियत समय से 10 से 15 घंटे की देरी से चल रही हैं। छपरा- लखनऊ एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस देरी से चल रही हैं।

गौरतलब है कि गुरुवार को भी अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493