असम में 20 लाख रुपये मूल्य के नए नोटों के साथ 3 गिरफ्तार

गुवाहाटी, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। असम में कमिशन के लिए 2000 रुपये के नए नोटों से पुराने नोटों को बदलने के धंधे में कथित रूप से संलिप्त कम से कम तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी शनिवार को दी।

पुलिस के अनुसार, इन लोगों को यहां हाटीगांव इलाके में एक घर से शुक्रवार रात गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने कहा, “एक सूचना के आधार पर हमने घर में छापेमारी की। 2000 रुपये मूल्य के नए नोटों में 20 लाख रुपये की राशि के साथ तीन लोग घर में प्रतीक्षा कर रहे थे।”

यह कहा गया कि कि वे लोग उक्त राशि को पुराने नोटों में 26 लाख रुपये मूल्य की दूसरे समूह की रकम से बदलने वाले थे।

पुलिस ने कहा, “हम तीनों लोगों से यह पता करने के लिए पूछताछ कर रहे हैं कि नए नोटों में इतनी बड़ी रकम उन्हें कहां से मिली थी।”

आगे कहा गया कि इस रैकेट के पीछे कुछ बैंक अधिकारियों की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि शेष भारत के साथ असम के लोग विगत एक महीने से नए नोटों को पाने के लिए अभी संघर्ष कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493