बर्लिन, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। यूरोप में सुरक्षा एवं सहयोग संगठन (ओएससीई) की 23वीं मंत्रिस्तरीय बैठक शुक्रवार को समाप्त हो गई। इस दौरान सदस्य देशों के बीच सहमति बनी है।
जर्मनी के विदेश मंत्री फ्रैंक वाल्टर स्टेनमीयर ने कहा कि बैठक में शामिल मंत्रियों ने यूक्रेन संकट, आव्रजन, आतंकवाद, साइबर मुद्दे और ओएससीई विकास पर अपने विचार साझा किए।
बैठक में मंत्रियों के बीच सहमति बनी कि सभी पक्षों को ओएससीई क्षेत्र में अनसुलझे क्षेत्रीय विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाना चाहिए। इस दौरान यूक्रेन संकट के संदर्भ में मिंस्क समझौते के पूर्ण क्रियान्वय पर सहमति भी बनी।
बैठक में यह स्वीकार किया गया कि आतंकवाद, कट्टरपंथ, चरमपंथ और साइबर मुद्दों सहित परिवर्तनशील चुनौतियों से निपटने के लिए ओएससीई के दायरे में संयुक्त प्रयास किए गए।
उन्होंने प्रवासियों और शरणार्थियों के आवागमन में ओएससीई की भूमिका का उल्लेख किया। अधिकतर मंत्रियों ने संगठन के भीतर आत्मविश्वास और सुरक्षा निर्माण को भी रेखांकित किया।
dharmpath.com dharmpath