कुछ गीत हमेशा अमर रहते हैं : ‘तम्मा तम्मा’ पर आलिया

मुंबई, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री आलिया भट्ट का कहना है कि कुछ गीत हमेशा अमर रहते हैं। वह आगामी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में लोकप्रिय गीत ‘तम्मा तम्मा’ का नया संस्करण पेश करने को तैयार हैं।

आलिया ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, “कुछ चीजें कभी नहीं बदलतीं। कुछ गीत कभी खत्म नहीं होते। तम्मा तम्मा।”

फिल्म में अभिनेत्री आलिया सह-कलाकार वरुण धवन के साथ नए गीत पर थिरकते नजर आएंगी। उन्होंने यही बात अपने प्रशंसकों से साझा की।

वर्ष 1990 की फिल्म ‘थानेदार’ में इसका मूल गीत माधुरी दीक्षित और संजय दत्त पर फिल्माया गया था।

आलिया ने एक तस्वीर भी ट्वीट की है, जिसमें वह वरुण के साथ नजर आ रही हैं। पृष्ठभूमि में माधुरी और संजय हैं। वहीं वरुण की जैकेट पर अंग्रेजी में लिखा है वर्तमान बनाम भविष्य (प्रेजेंट वर्सेज फ्यूचर)।

शशांक खेतान द्वारा निर्देशित ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493