महिलाओं को ‘हर कैनवास’ पर रचनात्मकता दिखाने का मौका

नई दिल्ली, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। ‘हर कैनवास’ नामक ऐसे मंच का शुभारंभ किया गया है, जिसमें महिला कलाकारों, फिल्म निर्माताओं, कवियों, मूर्तिकारों, सुनने, कुम्हार, नर्तकों और संगीतकारों को अपना कौशल दिखाने का मौका मिलेगा।

यह मंच वुमेंस फीचर सर्विस द्वारा बनाया गया है। शुक्रवार को इसका अनावरण किया गया। इसमें महिलाओं की रचनात्मक पहलुओं पर प्रकाश डाला जाएगा।

वुमेंस फीचर सर्विस के निर्देशक राखी बक्शी ने कहा, “इस कार्यक्रम के तहत हम महिलाओं की आवाज को बढ़ावा देंगे और उन्हें ऐसा मंच प्रदान करेंगे, जिससे वह अपने जीवन और काम के बारे में बात कर सकें। यह नए चेहरों के साथ-साथ अनुभवी महिलाओं के लिए भी एक मंच है।”

कार्यक्रम में पूर्व रेलमंत्री दिनेश त्रिवेदी और प्रख्यात शास्त्रीय नृत्यांगना शोभना नारायण ने भी भाग लिया।

कार्यक्रम में कवि मालिनी की ‘फ्लोटसम ऑफ द माइंड’ नामक कविताएं भी लांच की गई। यह अवसाद, बेरोजगारी और खराब स्वास्थ्य जैसे प्रासंगिक मुद्दों और अंतरंग कविताओं का एक संग्रह है।

कथक नृत्यांगना ने इस किताब की कुछ पंक्तियां भी पढ़ीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493