मप्र में शीतलहर की चेतावनी

भोपाल, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में रविवार की सुबह धूप खिली रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है।

राज्य में रविवार सुबह ठंड के बीच आसमान साफ होने से खिली धूप ने मौसम को सुहावना बना दिया। धूप खिली होने से ठिठुरन भी कम रही। रात से सुबह तक कई हिस्सों में छाए कोहरे से जनजीवन भी प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के राज्य की ओर बढ़ने से आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर शीतलहर चल सकती है।

राज्य के तापमान में बदलाव का दौर जारी है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री, इंदौर का 10.2 डिग्री, ग्वालियर का 10.8 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भोपाल का शनिवार को अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री, इंदौर का 27.3 डिग्री, ग्वालियर का 27.8 डिग्री और जबलपुर का 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493